Tuesday, 13 December 2016

झूला झूले रे बजरंगी हनुमान......!

भजन सालासर बालाजी
बालाजी मंदिर सालासर (चुरू) राजस्थान
__________________________________

झूला झूले रे बजरंगी हनुमान।
     झुलावे माता अंजना।।

चेत सुदी पूनम मंगल का जन्म वीर ने पाया,
तेज प्रताप मुख मंडल ओर नाम मारुती पाया।

माता मन हरसाये रे... देखे हनुमान,
       झुलावे माता अंजना।।

झूला झूले रे बजरंगी हनुमान।
      झुलावे माता अंजना।।

देख बलैया हनुमान का बार बार मुख चूमे,
गोद उठाये मात अंजना अंग नैया में घूमे।

खेले होठों पे.... जो मोहनी मुस्कान,
       झुलावे माता अंजना।।

झूला झूले रे बजरंगी हनुमान।
    झुलावे माता अंजना।।

पहले अनुसूया घर झूले अब मिला फिर अवसर,
आज अंजनी माँ के घर पलने में शिव शंकर।

माँ की ममता में.... बसे रे भगवान,
    झुलावे माता अंजना।।

झूला झूले रे बजरंगी हनुमान।
    झुलावे माता अंजना।।

आज अजन्मा जगत में जन्मा अजब निराली माया,
प्रातः की लाली ले के सवेरा इस धरती पर आया।

मंगलकारी रे.... बलकारी हनुमान,
      झुलावे माता अंजना।।

झूला झूले रे बजरंगी हनुमान।
    झुलावे माता अंजना।।

सालासर का बजरंग बाला भक्तों का रखवाला,
भक्तों ऐसा ना देखा दूजा वीर निराला।

करूँ बेधड़क..... बालाजी का गुणगान,
       झुलावे माता अंजना।।

झूला झूले रे बजरंगी हनुमान।
    झुलावे माता अंजना।।

अंजनी माँ का लाला है ये देव बड़ा मतवाला,
सालासर में आप विराजै है भक्तों का रखवाला।

भक्त पुकारे रे.... आजा रे हनुमान,
      झुलावे माता अंजना।।

झूला झूले रे बजरंगी हनुमान।
      झुलावे माता अंजना।।

________________________________

Shree Ram Building Contractor
Ajitgarh (Sikar) Rajasthan

Manish Saini
Mob. No. : 09799063358

No comments:

Post a Comment