देश प्रेम की धुन बजाता आज फिर निकला वीरों का डोला।
संग में उनके मैं भी जाऊँ माँ मेरा भी रंग दे बसंती चोला।।
राजगुरु सुखदेव भगतसिंह दहाड़े थे आजाद बनकर सिंह।
मैं भी उनके पथ पर चलकर मनवाऊँ पाकिस्तान से लोहा।।
लाल पाल बाल बहादुर के जैसा मैं भी बन जाऊँ उन जैसा।
देश की खातिर प्राण त्यागकर बना लूँगा सुभाष की जैसी सेना।।
जब कभी हो खतरे में माता पलभर मुझको चैन ना आता।
टूट पडूंगा मैं दुश्मन पर निडर बाँध सीने पर बारूद का गोला।।
सबसे सुन्दर सबसे प्यारा दुनिया में जो सबसे न्यारा।
देश विदेश खिन नहीं मेरे भारत नाम का रोला।।
भारत माता जान से प्यारी इस पर वीरों ने अपनी जान वारी।
नजर उठाकर कोई जो देखे मैं बन जाऊंगा धहकता शोला।।
जब हाथ में लेकर चलूँ तिरंगा दुश्मन का मन क्यों होता गन्दा।
संग लड़ी थी आजादी की जंग खून भी सबके संग था खोला।।
एक आगमन था एक थी जननी फिर जाने क्यूँ दुश्मन बन बैठे।
संग में सारा हिन्दुस्तान मिल जाये मिट जाएगा आंतकवाद का रोना।।
देश प्रेम की धुन बजाता आज फिर निकला वीरों का डोला।
संग में उनके मैं भी जाऊँ माँ मेरा भी रंग दे बसंती चोला।।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
Shree Ram Building Contractor
Ajitgarh (Sikar) Rajasthan
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
Manish Saini
Jagdish Puri Mod, Shahpura Road, Riico Industries Area, Ajitgarh (Sikar) Rajasthan
ms3799495@gmail.com
Mob.No. / Whatsapp Number : -
(9799063358)
No comments:
Post a Comment